सीड योजना के तहत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के तहत फ्री कोचिंग,

0 337

 

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सीधी ने जानकारी देकर बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की सीड योजना के तहत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के तहत फ्री कोचिंग के माध्यम से शैक्षणिक स्तर के उन्नयन से सशक्त बनाने की दिशा मेें एक पहल है। इस योजना का उद्देश्य विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता वाली कोचिंग प्रदान करना है, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा एवं रोजगार हेतु प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं में सफल होने में सक्षम बनाया जाकर उच्च शिक्षा एवं रोजगार सुनिश्चित किया जा सके।

भारत सरकार के विभाग द्वारा यह योजना बड्डी फोर स्टडी संस्था के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 03.08.2025 निर्धारित की गयी है।

सहायक संचालक द्वारा समस्त प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि इस योजनांतर्गत अधिक से अधिक छा़त्र/छात्राओं को लाभान्वित किया जाए। साथ ही जिन पात्र छात्र/छात्राओं के पास आवश्यक दस्तावेजों की कमी है, उनके दस्तावेज पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि वे भी योजना का लाभ प्राप्त कर सके। योजना का अधिकतम लाभ विद्यार्थियों तक पहुॅचाया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment