प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई,
उपसंचालक कृषि संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देकर बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत मौसम, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से यदि किसानों की फसल खराब होती है तो इस स्थिति में फसल को होने वाले नुकसान की छतिपूर्ति की जाती है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समस्त ऋणी व अऋणी किसान 31 जुलाई 2025 तक फसलों का बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पटवारी हल्का स्तर पर अरहर, मक्का एवं धान, तहसील स्तर पर तिल, ज्वार एवं कोदो कुटकी तथा जिला स्तर पर उड़द एवं मूंग फसलों को अधिसूचित किया गया है। किसानों के लिए खरीफ मौसम में प्रीमियम दर अनाज, तिलहन, दलहन सभी फसलों के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत या वास्तविक दर जो भी कम हो देय होगी। उप संचालक कृषि श्री श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत धान सिंचित फसल की बीमाधन राशि प्रति हेक्टेयर 42 हजार 900 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 858 रुपये है, धान असिंचित फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 32 हजार 400 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 648 रुपये है। अरहर फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 30 हजार 600 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 612 रुपये है, मक्का फसल की प्रति हैक्टेयर बीमाधन राशि 31 हजार 350 रूपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 627 रूपये है मूंग फसल की प्रति हैक्टेयर बीमाधन राशि 24 हजार 100 रूपये हैं जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 482 रूपये हैं उड़द फसल की प्रति हैक्टेयर बीमाधन राशि 23 हजार 50 रूपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 461 रूपये हैं तिल फसल की प्रति हैक्टेयर बीमाधन राशि 24 हजार 780 रूपये हैं जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 495.60 रूपये हैं ज्वार फसल की प्रति हैक्टेयर बीमाधन राशि 23 हजार 923 रूपये हैं जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 478.46 रूपये है, कोदो कुटकी फसल की प्रति हैक्टेयर बीमाधन राशि 15 हजार 803 रूपये हैं जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 316.06 रूपये है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 है।
अऋणी कृषक (अल्पकालिक फसल ऋण न लेने बाले कृषक) अपनी फसलों का बीमा अपनी नजदीकी बैंक/शाखा जहाँ कृषक का बैक खाता है के माध्यम से नजदीकी सी.एस.सी सेन्टर के द्वारा करा सकते हैं, या फिर क्राप इंश्योरेंस एप को किसान भाई गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर स्वयं भी कर सकते हैं।