“स्कूल मर्जिंग” बनी शिक्षा के लिए संकट, गांवों में अव्यवस्था का आलम

0 356


जिला ललितपुर से रिपोर्ट: प्रवीन जैन

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले सहित ग्रामीण अंचलों में “स्कूल मर्जिंग” योजना शिक्षा व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद कर नजदीकी स्कूलों में मिला तो दिया गया, लेकिन संसाधनों का अभाव बना हुआ है। अधिकांश स्कूलों में केवल दो कमरे हैं, जिनमें कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई एक साथ चल रही है। शिक्षकों की संख्या सीमित है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शोरगुल, अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट रहा है। पीने का पानी, शौचालय और बैठने जैसी ज़रूरी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। अभिभावकों में नाराजगी है। सवाल यह है कि क्या यह योजना बच्चों के भविष्य को संवार रही है या नया संकट खड़ा कर रही है?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment