धौहनी क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को दिया गया प्रशिक्षण,

0 283

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के द्वारा जारी दिशा निर्देश के परिपालन में विधानसभा क्षेत्र 82 धौहनी में विधानसभा स्तरीय बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण दिनांक 14.07.2025 को कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली, दिनांक 15.07.2025 को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी एवं दिनांक 16.07.2025 को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआगांव में आयोजित किया गया। जिसमे निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आर.पी. त्रिपाठी एसडीएम, नोडल अधिकारी दिलीप सिंह तहसीलदार मझौली, सहायक नोडल अधिकारी राजेश पारस तहसीलदार मडवास, धन कुमार टोप्पो नायब तहसीलदार मडवास, अमित कुमार सिंह मुख्य नगर परिषद अधिकारी मझौली, अमित कुमार दुबे नायब तहसीलदार कुसमी, अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बी.आर.सीसी. कुसमी, चन्द्रशेखर मिश्रा तहसीलदार सरई, अमित कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार सरई, मास्टर ट्रेनर अमरदीप सिंह प्राचार्य, दिलीप कुमार गुप्ता उमा शि., के.एल. विश्वकर्मा प्राचार्य, संतोष कुमार तिवारी उ.मा.शि., शिवकुमार नामदेव प्राचार्य, जगदीश प्रसाद जायसवाल उ.मा.शि., बृजेश विश्वकर्मा मा.शि., रण विजय सिंह मा.शि., पी.एल. टाडिया वरि.अ., राज कुमार सिंह वरि.अ. एवं कम्प्यूटर सेवी विनय कुमार पाण्डेय ए.जी.एम. मझौली, सुचित कुमार तिवारी सहा.प्रो. निर्वाचन शाखा मझौली, कौशल किशोर प्रजापति डा.इ.आ. निर्वाचन शाखा मझौली, संजय कुमार साकेत डा.इ.आ. निर्वाचन शाखा कुसमी, सुबेदास रावत कार्यालय सहायक तहसील कुसमी एवं निर्वाचन सुपरवाईजर के.के. तिवारी निर्वाचन शाखा मझौली की उपस्थिति में बी.एल.ओ. प्रशिक्षण आयोजित किया जाकर निर्वाचन नामावली को त्रुटिरहित बनाने, घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य एवं एसआईआर के संबंध में जानकारी दी गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment