सभी संभागीय अधिकारी फाइल तथा पत्राचार का पूरा कार्य ई आफिस के माध्यम से करें

कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी फाइल तथा पत्राचार का पूरा कार्य ई आफिस के माध्यम से करें। जो कार्यालय 15 जुलाई को शाम 5 बजे तक ई आफिस में ऑनबोर्ड नहीं होंगे उनके प्रभारी अधिकारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी।