कोटेदारों ने सविनय निवेदन है कि उ०प्र० के कोटेदारों ने लाभांश, सत्यापन आदि क़ो लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन,

बीना /सोनभद्र – सोनभद्र में सरकारी राशन की दुकान संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार दोपहर को जिले के सभी कोटेदार एकजुट हुए।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पटेल के नेतृत्व में कोटेदारों ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्डधारकों से फोन पर ली जा रही फीडबैक व्यवस्था उचित नहीं है। कई बार राशन न लेने वाले लोग भी गलत शिकायतें कर देते हैं, जिस पर अनावश्यक जांच होती है।
कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न पर 90 रुपये प्रति कुंतल और चीनी पर 70 रुपये प्रति कुंतल कमीशन मिलता है। जबकि हरियाणा, गोवा और दिल्ली में 200 रुपये प्रति कुंतल तथा गुजरात में 20,000 रुपये न्यूनतम गारंटी दी जाती है।
अन्य प्रमुख मांगों में डोर स्टेप डिलीवरी में गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न की आपूर्ति, पुराने बकाया का भुगतान और पेपरलेस कार्य प्रणाली को शामिल किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के लिए कमीशन सीधे संचालक के खाते में देने की मांग भी की गई है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो अगस्त माह के राशन वितरण रोक दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे।