सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम दुअरा में बिजली के तार की चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

0 585

प्राइड़ इंडिया न्यूज से अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट 7879126191

सीधी, बहरी थाना: ग्राम दुअरा खुर्द में शनिवार 13 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत से लौट रहीं तीन भैंसें 440 वोल्ट के टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गईं। मौके पर ही तीनों भैंसों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए पशुपालक मनीष सिंह ने बताया कि उनकी तीन भैंसें खेत में घास चरने गई थीं। लौटते समय रास्ते में अचानक ऊपर से 440 वोल्ट की चालू लाइट की बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। तार काफी समय से झूल रहा था जिसकी सूचना पहले भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे की सूचना प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मुआवजे या कार्रवाई को लेकर कोई पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment