“दो साल से खराब हैंडपंप, पेयजल संकट से जूझ रहे स्कूली बच्चे – टिटिहरी डांडी के नकझर कला विद्यालय की हालत बदतर”

0 499

सीधी, मध्यप्रदेश।

बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम नकझर कला के सेटेलाइट टिटिहरी डांडी 1 से 5 तक संचालित शासकीय विद्यालय में पिछले दो वर्षों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। विद्यालय में करीब 80 बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन यहां लगे एकमात्र हैंडपंप के दो साल से खराब होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप की मरम्मत का कार्य संबंधित ठेकेदार को सौंपा गया था, लेकिन उसने आज तक इसकी सुध नहीं ली। परिणामस्वरूप बच्चे प्यासे रह जाते हैं या फिर कक्षाएं छोड़कर दूर-दराज के स्थानों से पानी लाने को मजबूर हैं। इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि विद्यालय परिसर में स्थित प्याउ और शौचालय व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ी है।

पेयजल न होने के कारण स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर भी नुकसान झेल रहा है — प्याउ सेट तोड़-फोड़ का शिकार हो चुका है।

ग्रामीणों व अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत करवाई जाए और बच्चों को मूलभूत सुविधा प्रदान की जाए ताकि उनका शिक्षा अधिकार बाधित न हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment