सीधी मध्यप्रदेश के बहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही, बरसात के अंधेरे में डूबे गांव

सीधी, मध्यप्रदेश – बहरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। बरसात का मौसम होते हुए भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। खासकर तेदूहा विद्युत केंद्र बनने के बाद से आसपास के गांवों में बिजली संकट और गहरा गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग द्वारा अनियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है। कभी भी बिजली चली जाती है और कई-कई घंटे तक वापस नहीं आती। दिन में भी लाइट का अभाव है और रात में अंधेरा छाया रहता है। फिर सुबह तक में आती है , इससे ग्रामीणों को पीने के पानी से लेकर रात में कीड़े-मकोड़ों के खतरे तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नकझर, खुटेली, लौवार समेत दर्जनों गांव इस लापरवाही की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग से शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे।
(रिपोर्ट – शाहिद खान, प्राइड इन्डिया न्यूज़)
“हर सच जो आप जानना चाहे”