अरूणोदय बाल गृह में हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
सीधी 12 जुलाई 2025
म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में विशेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम सह प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश सुश्री उर्मिला यादव तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा आज दिनांक 12.07.2025 को अरूणोदय बाल गृह जिला सीधी का निरीक्षण किया गया। साथ ही विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुश्री यादव ने नालसा द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ बाल अधिकारों पर केन्द्रित योजनाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त श्री शिवहरे ने बच्चों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के संबंध में विस्तार से समझाया।
शिविर में जिला न्यायाधीश सुश्री उर्मिला यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, अरूणोदय बाल गृह की अधीक्षक श्रीमती निर्मला सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी श्री रूपेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री राजेश प्रताप सिंह एवं अरूणोदय बाल गृह का स्टाफ उपस्थित रहे