सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक से आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के शिक्षकों और अभ्यर्थियों ने की भेंट,

आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के शिक्षको और अभ्यर्थियों ने सीधी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रीती पाठक से भेंट की और सीखा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे किया जाता है। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों से कोचिंग संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा सभी का मार्गदर्शन किया,
विधायक ने कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी एवं आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर श्री परीक्षित भारती द्वारा संचालित इस शिक्षा रूपी निःशुल्क पहल की सराहना की। साथ ही सभी को उज्जवल भविष्य की अग्रिम बधाइयां दी।
इस दौरान निःशुल्क कोचिंग सहायक संचालक किरण भारती, शिक्षिका दीक्षा लोधी, शिक्षक गुरुदेव मिश्रा और अभ्यर्थी आकांक्षा सोनी, प्रिया मिश्रा, सरस्वती विश्वकर्मा, कंचन जायसवाल, कीर्ति सिंह चौहान, देवयानी सिंह चौहान, शिवानी सिंह, विक्रम गुप्ता, शिवदयाल साहू, कमलेश साहू उपस्थित रहे।