Breaking News

रीवा ब्रेकिंग न्यूज़ 🔥 21 दिन से चल रहा आमरण अनशन, फिर भी प्रशासन बेखबर! 🔥

0 446

रीवा, मध्यप्रदेश | 09 जुलाई 2025

बिजली विभाग के आउटसोर्स मीटर रीडरों का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लगातार तीसरी बार संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने चल रहे आमरण अनशन को आज 21 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन रीवा जिला प्रशासन और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर देखने तक नहीं पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पहले दो बार अधिकारियों ने झूठा लिखित आश्वासन देकर आंदोलन तुड़वाया था, लेकिन मांगें पूरी नहीं की गईं। मजबूरी में सभी मीटर रीडरों को 17 जून से फिर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। यह आंदोलन अब न सिर्फ प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुका है, बल्कि एक अनशनकारी की हालत बिगड़ने पर उसे ICU में भर्ती कराना पड़ा, इसके बावजूद CE और SE स्तर के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

मीटर रीडरों का आरोप है कि 1 साल से उन्हें ब्लैकलिस्ट कर अन्यायपूर्ण तरीके से रोजगार से वंचित किया गया, लगातार निवेदन, गुहार और प्रदर्शन के बाद भी केवल झूठे आश्वासन ही मिले। शोषण और तानाशाही से त्रस्त मीटर रीडर और उनके परिवार आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं।

अब सवाल ये है कि इतने बड़े स्तर पर चल रहे आमरण अनशन को न तो प्रशासन गंभीरता से ले रहा है, न ही मीडिया और पत्रकारिता जगत ने इस पर पर्याप्त ध्यान दिया है। क्या इन मजदूरों की आवाज़ तभी सुनी जाएगी जब कोई अनशनकारी अनहोनी का शिकार हो?

बिजली विभाग के अधिकारी कब तक रहेंगे चुप? प्रशासन कब देगा न्याय?

इस सवाल का जवाब अब रीवा की जनता और ज़िम्मेदारों को मिलकर देना होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment