✊ जनता के प्रतिनिधि को मिला राज्य मंत्री का दर्जा – जिला पंचायत अध्यक्षों को सशक्त बनाने की पहल ✊

सीधी, मध्यप्रदेश | 09 जुलाई 2025
प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों को अब “राज्यमंत्री” का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। यह फैसला न केवल जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि पंचायत व्यवस्था में उनकी भूमिका को अधिक प्रभावशाली और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय भी माना जा रहा है।
सीधी जिला पंचायत कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 6028/जि.पं./स्था./2025, दिनांक 08/07/2025 के अनुसार, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत अध्यक्षों को अब विभिन्न विभागीय बैठकों, समीक्षाओं और योजनाओं में राज्यमंत्री के समकक्ष अधिकार और सहभागिता मिलेगी।
इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष को अब सभी प्रमुख विभागों जैसे:
महिला एवं बाल विकास
स्वास्थ्य
शिक्षा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
कृषि
आदिवासी विकास
पीएचई
राजस्व
पशुपालन
भू-अर्जन
आदि की बैठकों में राज्यमंत्री स्तर पर भागीदारी का अधिकार होगा।
इस फैसले से अब पंचायत प्रमुख केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें प्रशासनिक निर्णयों में भी वास्तविक और प्रभावी भूमिका मिलेगी।