कुसमी पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख की रेत और 4 ट्रैक्टर जब्त, अवैध रेत परिवहन के 4 मामले दर्ज

0 633

कुसमी थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में चार ट्रैक्टर सहित लगभग ₹22.20 लाख की रेत जब्त की है।

थाना प्रभारी को ग्राम गोतरा के समीप गोपद नदी से अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, जहां चार ट्रैक्टर पकड़े गए। विवरण इस प्रकार है:

प्रकरण 1:

ग्राम गोतरा के समीप गोपद नदी से अवैध रेत लोड ट्रैक्टर (MP-17-A-6888) जब्त।

चालक प्रदीप शुक्ला वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

मूल्य: ₹6,05,000/-

धारा: 303(2), 317(5) BNS एवं 4/21 खान-खनिज अधिनियम

प्रकरण 2:

बिना नंबर का महिन्द्रा ट्रैक्टर अवैध रेत लोड करते मिला, चालक फरार।

मूल्य: ₹6,05,000/-

धारा: वही उपर्युक्त धाराएं

प्रकरण 3:

बिना नंबर का आयसर ट्रैक्टर, चालक: आशीष गुप्ता (गोतरा निवासी)।

मूल्य: ₹4,05,000/-

धारा: वही उपर्युक्त धाराएं

प्रकरण 4:

बिना नंबर का स्वराज 742 ट्रैक्टर, चालक: ऋषिकेश गुप्ता (गोतरा निवासी)।

मूल्य: ₹6,05,000/-

धारा: वही उपर्युक्त धाराएं

कुल जब्ती मूल्य: ₹22,20,000/- (रेत सहित चार ट्रैक्टर)

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, एएसआई नंद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक हृदय लाल, कमलेश प्रजापति, आरक्षक दिनेश सिंह, दिनकर दुबे और विवेक राठौर की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने टीम की सराहना करते हुए ऐसे मामलों में सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment