नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए भरा हुंकार

0 304


बीना /सोनभद्र : कोल इंडिया के राष्ट्र व्यापी हड़ताल क़ो सफल बनाने के लिए सीटिया (सीटू) द्वारा मीटिंग व आमसभा कर कोल कर्मियों को जागरूक किया जारहा है।
बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सीटिया (सीटू) द्वारा ककरी श्रमिक मनोरंजन केंद्र में कर्मियों से जागरूक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमे सीटिया (सीटू) के राष्ट्रीय महासचिव बी. के. पटेल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें। इन्होने कहा कि आज मज़दूर वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और कोल इंडिया जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी एक बड़े संकट के दौर से गुजर रहे हैं सरकार द्वार उद्योगो का तेज़ी से निजीकरण किया जा रहा है। कोयला खदानों को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों बेचकर मज़दूरों के अधिकारों पर सीधा हमला किया जा रहा है। सीटिया (सीटू) मजदूरों की आवाज़ देशभर मे संघर्ष कर बुलंद कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा मज़दूर विरोधी चार क़ानून जबरन लागु कर कॉर्पोरेट के उदेश्यो को साधना है। कार्यदिवस 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे किया जा रहा है यूनियन बनाने और हड़ताल करने के अधिकार पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं
हड़ताल का मुख्य उदेश्य है
चारों श्रम संहिताएं रद्द की जाएं,12 घंटे कार्यदिवस की नीति वापस ली जाए, कोल इंडिया सहित सभी क्षेत्रों में निजीकरण बंद किया जाए,NPS समाप्त कर OPS को पुनः लागू किया जाए,स्कीम वर्कर्स को ₹28,000 मासिक मानदेय एवं स्थाई कर्मचारी का दर्जा मिले,असंगठित क्षेत्र के सभी कर्मियों को ग्रेच्युटी, पेंशन, बीमा व स्वास्थ्य लाभ मिले,महंगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण किया जाए,सभी श्रमिकों को स्वतंत्र,निष्पक्ष और बाधारहित मतदान का अधिकार मिले जैसे 17 मांगें श्रमिक संगठनों द्वारा रखी गई हैं जिनका समर्थन सीटिया ने किया है ।
इस अवसर पर सीटिया (सीटू) एनसीएल ज़ोन अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल, महामंत्री अरविंद शाह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार झा, शाखा सचिव एवं संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह, संगठन मंत्री ललित कुमार, बीना शाखा अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सत्य प्रकाश, कृष्ण शिला शाखा सचिव रामआसरे पटेल सहित सीटिया (सीटू) के पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में कर्मी साथी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment