एनसीएल सीएसआर के तहत अस्थायी स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने कराई जांच

बीना / सोनभद्र। ग्राम घरसड़ी में सीआईएसएफ कॉलोनी के सामने एनसीएल द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्थायी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
समाजसेवी रोहित भारती ने जानकारी दी कि गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे यह शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को मुफ्त जांच और दवा की सुविधा दी गई। शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ. जय सिंह (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन) ने बताया कि यह शिविर एनसीएल के सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए गांव-गांव जाकर लगाया जाता है।
शिविर में लगभग 40 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें समय पर इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती है, जिससे बड़ी राहत मिलती है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।