ब्रेकिंग न्यूज़ | सीधी जिले के जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी!

0 414

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ग्राम करौदिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाल बस्ती के पीछे जंगल में एक मानव कंकाल पड़ा हुआ मिला। कंकाल के पास साड़ी, साया, चप्पल और एक लाठी भी पड़ी हुई देखी गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी महिला का कंकाल हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जंगल के इस इलाके में मानव अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल है और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को सूचित किया है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है, आत्महत्या या कोई पुरानी गुमशुदगी का मामला।

👉 फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट की भी पड़ताल कर रही है।वही केदार परोहा ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में कंकाल महिला का होना प्रतीत हो रहा है, इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी

📍 रिपोर्ट: [प्राइड कदम],

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment