शिक्षकों पर न हो अन्याय! ई-अटेंडेंस योजना सभी विभागों में एक साथ लागू करने की उठी मांग,

0 350

“जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट”

सीधी (म.प्र.) – राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश, जिला सीधी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया गया है कि “ई-अटेंडेंस योजना” को केवल शिक्षकों पर लागू करना अनुचित है। संघ ने मांग की है कि यदि यह योजना आवश्यक है, तो इसे प्रदेश के सभी शासकीय विभागों के कर्मचारियों पर एक साथ लागू किया जाए, न कि केवल शिक्षकों पर।

ज्ञापन में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस योजना लागू की जा रही है, जो शिक्षकों की कार्यशैली और सेवा भावना पर संदेह जैसा संदेश देती है। इससे शिक्षक समुदाय में असंतोष है। शिक्षकों का मानना है कि उन्हें केवल उपस्थिति के माध्यम से नहीं, बल्कि उनके शैक्षिक परिणामों और कार्यक्षमता के आधार पर परखा जाना चाहिए।

राज्य शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि वे सरकार के हर सकारात्मक नवाचार में साथ हैं, लेकिन यदि कोई योजना केवल शिक्षकों पर ही थोप दी जाती है, तो यह न्यायसंगत नहीं है। इसलिए संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जब तक ई-अटेंडेंस योजना को सभी विभागों पर एक समान रूप से लागू नहीं किया जाता, तब तक इसे शिक्षकों के लिए स्थगित किया जाए।

 

                                          प्रेषक:

                                  समस्त शिक्षकगण,

                           राज्य शिक्षक संघ, जिला सीधी

      (दस्तावेज पर अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी के हस्ताक्षर सहित)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment