संदिग्ध परिस्थिति मे व्यक्ति की हुई मौत 

0 574

बीना/सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार क़ो सुबह संबिदा कर्मी उमा कांत तिवारी पुत्र स्व राजकुमार तिवारी उम्र लगभग 38 वर्ष का संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गयी। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार क़ो एनसीएल खड़िया परियोजना के ओबी कंपनी कलिंगा से द्वितीय पाली ड्यूटी से आकर रात लगभग 11 बजे खाना खाकर अलग कमरे मे सो गए शनिवार सुबह लगभग 6:15 बजे बच्चों क़ो स्कूल पहुंचाने हेतु दरवाजा खोलवाने पर अंदर से कोई जबाब नहीं आया तो डायाल 112 एवं बीना पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर देखा गया तो निचे जमीन पर गिरे पड़े थे। आननफानन मे अटल स्पताल बीना मे लाया तो जाँच के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि मृतक मूल निवासी ग्राम नाधिरा थाना बाभनी का है अपने रिस्तेदार के यहाँ रहकर परिवार का भरण पोषण का कार्य करता था। पुलिस शव क़ो कब्जे मे लेकर पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment