बीना /सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बांसी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे मे युवक की हुई दर्दनाक मौत

बीना /सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बांसी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे मे युवक की हुई दर्दनाक मौत पेट्रोल लेकर घर वापस आते समय ट्रक के चपेट मे आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव क़ो कब्जे मे लेकर सड़क पर यातायात बहाल कराया।
बता दें कि गुरुवार क़ो शाम लगभग 6 बजे संतोष भारती पुत्र मुटुक साकेत उम्रलगभग 32 वर्ष निवासी रजमिलान छन्दा महदेहिया सिंगरौली मध्यप्रदेश का सड़क हादसा मे दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक वर्तमान मे बीना के इक्को पार्क बीना से जीविकोपार्जन का कार्य करता था बांसी बाइक मे पेट्रोल लेकर वापस बीना वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से लौटने हेतु जैसे ही सड़क पर आया सामने से आ रही राखड़ लोड ट्रक के चपेट आ गया और दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस शव क़ो कब्जे मे लेकर शक्तिनगर एनटीपीसी हॉस्पिटल के मर्चुरी मे रखवाकर यातायात बहाल कराया। बीना चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से भाग रहे ट्रक क़ो अनपरा मे चेकिंग लगाकर ट्रक क़ो कब्जे मे लेकर घटना के छान बीन मे जुटी।