बीना / सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमशीला बीना बस स्टैंड निवासी संदिग्ध परिस्थिति मे युवक की हुई मौत

0 350

बीना / सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमशीला बीना बस स्टैंड निवासी संत लाल उर्फ़ तेरेनाम पुत्र कन्हैया लाल उम्र लगभग 38 वर्ष संदिग्ध परिस्थिति मे फांसी लगाकर जान दें दिया। 

पत्नी के अनुसार बुधवार रात लगभग 12 बजे खाना खाने के बाद युवक शौचालय के लिए घर के पीछे निकला और काफ़ी देर बाद भी वापस नहीं आया तो पत्नी देखने पीछे निकली। बाहर काफ़ी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो वापस आकर घर की तलाश शुरु की तो देखी की साड़ी के सहारे झूल रहा था। पत्नी किसी तरह फंदे क़ो काटकर निचे उतरी। परिवार के अन्य सदस्य क़ो फोनकर बुलाई घटना से परिवार मे कोहराम मच गया। लोगो के अनुसार परिवार मे कुछ दिनों से झगड़ा चलने की चर्चा है। पुलिस पत्नी के तहरीर पर शव क़ो कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही मे जुटी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद घटना से पर्दा उठेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment