Breaking News

ग्राम गड़हरा में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 100 पौधों का रोपण

0 2,885

 

सिंगरौली, 24 जून 2025।

जलगंगा संवर्धन अभियान के समापन सप्ताह के अवसर पर ग्राम गड़हरा में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवसर विधानसभा के माननीय विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह, एवं पादप विशेषज्ञ व सेवानिवृत्त अनुविभागीय वन अधिकारी श्री रविंद्र सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर 100 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें देववृक्षों को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम पंचायत गड़हरा के पंचायत पदाधिकारी एवं जन अभियान परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं जलगंगा संवर्धन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करना था। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन हेतु सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment