Breaking News

जिला स्तर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की जिलास्तरीय कार्यशाला सम्पन्न,

0 241

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट, 

मुख्य कार्यपालन अधिकार जिला पंचायत अंशुमन राज की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला स्तर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर कार्यशाला संपन्न की गई। साथ ही विद्यालय शौचालय एवं परिसर की स्वच्छता के लिए विशेष निर्देश दिए गए। घरेलू, सामुदायिक, संस्थागत एवं सिटीजन फीडबैक स्तर पर निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्वच्छता की स्थिति की निरंतरता को बनाए रखते हुए संचालन, संधारण व समुदाय प्रेरीकरण की गतिविधियों को फोकस करते हुए विभिन्न विभागों की एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी सहित सभी की भूमिका एवं दायित्वों का निर्धारण करते हुए इसे सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह,जिला परियोजना समन्वयक राजेश तिवारी, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक समस्त और एपीसी व सीएसी उपस्थित रहे।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment