दिनांक 24.06.2025 को सीधी पुलिस की सफल जनसुनवाई: पारदर्शी प्रक्रिया से बढ़ा जनता का भरोसा।

0 482

जिला ब्यूरो चीफ सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 24 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रीता त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण भौतिक रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई में सम्मिलित किया गया।

🔸 120 से अधिक शिकायतकर्ता पहुँचे जनसुनवाई में

जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से 120 से अधिक शिकायतकर्ता पहुंचे। प्रमुख शिकायतों में पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, तथा भूमि एवं संपत्ति विवाद प्रमुख रूप से सामने आए।

🔸 महिला शिकायतों को दी गई प्राथमिकता,

जनसुनवाई में महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उनकी शिकायतों को पहले सुना गया और संबंधित प्रभारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

🔸 त्वरित और वैधानिक कार्यवाही के निर्देश

पुलिस अधीक्षक डॉ. वर्मा द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

🔸 जनता और पुलिस के मध्य बढ़ा विश्वास

जनसुनवाई के इस पारदर्शी आयोजन से जनता और पुलिस के मध्य विश्वास की कड़ी और अधिक मजबूत हुई है। इस पहल से पुलिस आमजन की समस्याओं के प्रति और अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील बनी है।

जनसुनवाई का यह क्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान समय पर और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment