सीधी जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला,

0 2,624

 

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी: जिले में पुलिस विभाग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसपी रविन्द्र वर्मा द्वारा तीन थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह प्रशासनिक कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत की गई है।

सेमरिया थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह को सीधी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।

मड़वास थाना प्रभारी केदार परोहा को सेमरिया थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस को मड़वास थाना का प्रभार दिया गया है।

यह तबादला प्रक्रिया भोपाल मुख्यालय के उस निर्देश के अनुसार की गई है, जिसमें कहा गया था कि एक ही अनुभाग में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को दूसरे अनुभाग में स्थानांतरित किया जाए। इसी के अनुपालन में यह फेरबदल किया गया है।

प्रशासन को उम्मीद है कि इन बदलावों से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजबूत होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment