“सीधी जिले में बिजली का सबसे बड़ा संकट, बहरी विद्युत क्षेत्र के ग्रामीण बेहाल!”

0 2,469

तहसील रिपोर्टर बहरी सीधी अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट,

सीधी, मध्यप्रदेश – जिले में बिजली संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है, खासकर बहरी विद्युत क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से आम जनता त्राहिमाम कर रही है।

ग्रामीण उपभोक्ता लगातार बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। एक ओर तेज गर्मी ने जनजीवन पहले से ही अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं दूसरी ओर बार-बार और लंबी अवधि तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन और भी ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

बहरी विद्युत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली की आपूर्ति न के बराबर हो गई है। बिजली नहीं होने से पीने के पानी, सिंचाई, शिक्षा, और मोबाइल नेटवर्क जैसी आवश्यक सेवाएं भी ठप पड़ी हैं।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, वरना उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment