सिंगरौली जिले में 11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

सिंगरौली जिले के विभिन्न मंडलों में 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जियावन, नौढि़या सहित रजमिलान मंडल में किया गया।
नौढि़या एवं जियावन मंडल की सभा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया, जबकि रजमिलान मंडल में अभियान प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
संकल्प सभा में मुख्य जिलाध्यक्ष सहित अभियान प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की अभूतपूर्व जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालने के साथ साथ नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का साथ देने, उनके साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने सहित देश की उन्नति और नए भारत के निर्माण का संकल्प किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, आशा यादव, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, मंडल अध्यक्ष ध्रुवेंद्र नाथ चतुर्वेदी, सुनीता पांडेय, मनोज शाह, संदीप झा, जनपद सदस्य आर.डी. यादव, मुकेश तिवारी, विक्रम सिंह चंदेल सहित स्थानीय मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।