चौकी निवास पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 680 ग्राम गाँजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0 3,047

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन तथा एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह के नेतृत्व में चौकी निवास पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

दिनांक 16 जून 2025 को चौकी निवास पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरसेड़ी, चिरईढोल रेलवे फाटक के पास जंगल के रास्ते में एक व्यक्ति पन्नी में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर बिक्री हेतु खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम पुष्पराज जायसवाल पिता रामगोपाल जायसवाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी महुआगांव, चौकी निवास, थाना सरई, जिला सिंगरौली बताया। उसके पास रखी पॉलिथीन की तलाशी लेने पर उसमें से 680 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6800/- आंकी गई, बरामद किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सरई में धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।

सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी निवास उप.निरी प्रियंका सिह, स.उ.नि दीपनारायण, प्र.आर. 459 ज्ञानेन्द्र सिंह आर. 79 प्रभात कुमार दुबे, आर. 495 सत्येंद्र पांडेय चौकी निवास का सराहनीय योग्यदान रहा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment