नेशनल हाईवे 39 पर बोलेरो और बाइक की टक्कर, बुलेरो वाहन पलटा – बाल-बाल बचे लोग,

0 282

रिपोर्ट: प्राइड इंडिया न्यूज़)

तहसील रिपोर्टर बहरी जिला सीधी

अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट,

स्थान: कुबरी, जिला – सीधी (म.प्र.)

कुबरी के पास नेशनल हाईवे 39 पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रहा था, उसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक mp 53 ca 5188से उसकी सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि बाइक चालक को बचाने के चक्कर में बोलोरो वाहन चालक अनियंत्रित हो गया और स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा कार पलट गई 

 हालांकि गनीमत रही कि बोलेरो में सवार लोगों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार व्यक्ति को कुछ गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन चालक द्वारा सामने से आ रहे बाइक सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है  इस हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment