सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में ₹2.76 लाख कीमत का गांजा व नशीली कफ सिरप जब्त, 8 प्रकरण दर्ज

0 587

सीधी से रचना सिंह चौहान की रिपोर्ट, 

सीधी जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीधी पुलिस ने एक ही दिन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशा मुक्त अभियान” के तहत, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुभागों के एसडीओपी व थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में जिले भर में एक साथ अभियान चलाया गया।

इस मुहिम में कुल 31.60 किलोग्राम गांजा और 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप (ऑनरेक्स) बरामद की गई है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹2,76,000 आँकी गई है। पुलिस ने इन मामलों में कुल 8 प्रकरण दर्ज करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि कुछ की तलाश जारी है।

 

कार्रवाई का विस्तृत विवरण:

1. थाना कोतवाली, सीधी:

प्रकरण 1: आरोपी लल्लू विश्वकर्मा निवासी ऊँची हवेली के पास से 1.25 किग्रा गांजा (कीमत ₹12,500) जप्त कर NDPS Act की धारा 8/20(B) के तहत गिरफ्तारी।

 

प्रकरण 2: रामबाई गुप्ता, निवासी कोटहा मोहल्ला के पास से 470 ग्राम गांजा (कीमत ₹4,700) बरामद, NDPS Act के तहत मामला दर्ज।

 

 

2. चौकी पिपरांव:

प्रकरण 3: राजेश जयसवाल को 3.8 किग्रा गांजा एवं 59 शीशी ऑनरेक्स सिरप (100ml) के साथ पकड़ा गया। कुल कीमत ₹69,000 आंकी गई। आरोपी पर NDPS Act की धाराएं 20B, 21, 22, 27A, 29 एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

3. थाना कुसमी:

प्रकरण 4: रामसुंदर बैगा, निवासी ग्राम बैगवां के घर से 10 गांजा के हरे पौधे (वजन 12.3 किग्रा, कीमत ₹61,500) बरामद। आरोपी फरार है, NDPS Act की धारा 8/20(A) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

 

 

4. थाना बहरी:

 

प्रकरण 5: ग्राम पोड़ी निवासी सत्यनारायण नामदेव के घर के पीछे से 15 गांजा पौधे (वजन 10.9 किग्रा, कीमत ₹1,00,000) बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

5. थाना जमोड़ी:

प्रकरण 6: ग्राम सिरसी निवासी संतोष यादव के कब्जे से बगिया में छुपाकर रखे गए पॉलिथिन बैग से 850 ग्राम गांजा (कीमत ₹8,500) जप्त, NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज।

 

 

6. थाना अमिलिया:

प्रकरण 7: ग्राम सोनवर्षा निवासी वीरेन्द्र तिवारी को जोकहा तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से 850 ग्राम गांजा (कीमत ₹8,500) बरामद कर NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

 

7. थाना चुरहट:

प्रकरण 8: झल्ला साकेत पिता बिरझू साकेत (उम्र 58 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05 चुरहट के कब्जे से सर्रा वायपास तिराहा पर 1.150 किग्रा गांजा (अनुमानित कीमत ₹11,500) बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/20(B) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

सीधी पुलिस द्वारा एक ही दिन में की गई यह समन्वित कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है। कुल 31.60 किलोग्राम गांजा और 59 शीशी कफ सिरप की जब्ती के साथ 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment