अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारण भाजपा की प्रोफेशनल मीट बीच मे ही स्थगित

0 1,535

मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित किया था यह कार्यक्रम जयन्त के श्रमिक मनोरंजन केंद्र मे आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह द्वारा की जा रही थी।

कार्यक्रम के शुभारंभ के कुछ ही मिनटों के पश्चात अहमदाबाद विमान हादसे की सूचना प्राप्त हुई जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणीं समेत 242 लोग सवार थे जिसमें रूपाणीं जी समेत कई अन्य यात्रियों की असमय मृत्यु हो गई। इस वीभत्स दुर्घटना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया। पार्टी का दिशानिर्देश मिलते ही प्रोफेशनल मीट के कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया तथा विमान दुर्घटना मे मृत एवं हताहतों के प्रति शोक संवेदना के साथ आगामी निर्देश तक के लिए सारे कार्यक्रम रोक दिए गये हैं।

कार्यक्रम मे जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक राजेंद्र मेश्राम, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी समेत समस्त पदाधिकारियों एवं जिले भर से आये बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो ने विमान दुर्घटना में काल कवलित पुण्य आतमाओं को अपनी श्रद्धांजलि दी तथा घायलों के शीर्ष स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment