अवर सचिव भारत सरकार सामाजिक न्याय ने एबीपी नीति आयोग योजनाओं के क्रियान्वन की ली जानकारी

0 807

सिंगरौली 12 जून 2025

भारत सरकार अवर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्रीमती अनीता मीना के सिंगरौली जिले के प्रवास के दौरान आकांक्षी जिला कार्यक्रम एडीपी एवं एबीपी नीति आयोग योजनाओं के क्रियान्वन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र जिला सिंगरौली का निरीक्षण किया तथा आए दिव्यांगजनों से बातचीत की गई। इस दौरान उनके द्वारा बालिका खुला आश्रय का भी निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चों से बातचीत किया गया। इसके बाद माडा केव का भ्रमण किया गया जिस दौरान आजीविका मशीन द्वारा जरहा में संचालित कोदो कुटकी प्रसंस्करण यूनिट को दिखाना उनके द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं से कोदो कुटकी के उपार्जन की विधि से लेकर प्रसंस्करण के वारे में पूछताछ की बातचीत की। इस दौरान उन्होने जिला के उत्पाद को बड़े बाजार तक पहुँचाने की कार्यवाही भारत सरकार द्वारा की जाएगी का आश्वासन दिया साथ ही इंदिरा गाँधी पेंशन योजना अन्तर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से बातचीत की गई।
उन्होने ग्राम गडहरा में कंचन नदी के किनारे निर्मित मेरी नदी मेरी वाटिका निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान गयात्री स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर आजीविका के संबंध में जानकारी ली गई तत्पश्चात तिनगुडी मे (स्पजि प्ततपहंजपवद) का निरीक्षण किया गया एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा, किया गया साथ ही पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से चर्चा की गई। इस दौरान बरगवों में स्थित श्रृंगी ऋषि वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया जिसमें इनके द्वारा वृद्धजनों से संवाद किया गया जिसमें उनके द्वारा वृद्धाश्रम की प्रशंसा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अति० मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अनुराग मोदी शाखा प्रभारी आदर्श सिंह (एजी-3) एवं अध्यक्ष अनीता कुशवाहा एवं संचालक बाबूलाल कुशवाहा उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment