रघुनाथपुर में करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत, बीएमओ ने की पुष्टि

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीधी, रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में गुरुवार दोपहर एक युवक की बिजली उपकरण से करेंट लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन बजे गांव के रहने वाले गोविंद अपने नए घर की सफाई और पानी डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी बिजली उपकरण की चपेट में आकर उन्हें जोरदार झटका लगा, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े।
परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीएमओ डॉ. प्रेरणा त्रिपाठी ने करेंट लगने से मौत की पुष्टि की है।
फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार गोविंद अपने घर को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन यह हादसा पूरे गांव के लिए शोक का कारण बन गया।