सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई लालू जी की भव्य जन्म दिन जहानाबाद-दि. 12.6.25

0 410

____________________________________________दिनांक 11 जून 2025 को जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर में दलितों-पिछड़ों ,शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यको के मसीहा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी की 78 वां जन्मदिन ,सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई, सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने केक काटकर आदरणीय लालू जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से मंगल कामना किया, तदोपरांत लोगों ने आदरणीय लालू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपना-अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया, एवं अतिथियों को फूल माला,बुके एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया,मौके पर उपस्थित डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि गरीबों, बहुजनों के बीच लालू जी ने एक मुखर आवाज दिया कि बकरी चराने वालों, भेड़ चराने वालों, मछली मारने वालों, बाल काटने वालों ,तार चढ़ने वालों ,जूता सीने वालों, सुअर पालने वालों ,भैंस चराने वालों, पढ़ना लिखना सीखो ,पढ़ना लिखना सीखो, जो समाज के लिए पथ प्रदर्शक बना और शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में भागीदारी एवं विकास की एक नई इबादत लिखा, वही माननीय विधान पार्षद श्री कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने कहा कि हम लोगों के नेता आदरणीय लालू जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों , बहुजनों को जागने एवं उनका हक अधिकार दिलाने के साथ-साथ चौमुखी विकास में लगाया, मौके पर उपस्थित राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय एवं जिला महासचिव विनोद यादव जी ने कहा कि आदरणीय लालू जी जब 90 के दशक में मुख्यमंत्री बने तो समाज में एक अमूल भूत परिवर्तन लाया जिसका देन है कि आज हर घर में शिक्षा और जागृति दिखती है, अंत में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के उपरांत गरीबों के बीच सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन कराकर लोगों ने समाजिक सद्भावना को बढ़ावा दिया, वही क्रमशः निजामुद्दीन पुर दलित टोला, काको बाजार,बीबीपुर,धराऊत में भी केक काटकर एवं गरीबों को भोजन कराकर एवं मिठाई बांटकर आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी की जन्म दिन मनाते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से मंगल कामना किया।कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में माननीय विधान पार्षद श्री कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव, डॉ अरविंद चौधरी ,राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव,जिला महासचिव विनोद यादव, बैकुंठ यादव (नगर अध्यक्ष), धर्मपाल सिंह यादव (सां प्रतिनिधि), वकील यादव, पत्रकार मुकेश कुमार, पवन कुमार, उपाध्यक्ष मनोज यादव, अशोक वर्मा, सुमन सिद्धार्थ (म.जि.अध्यक्ष),प्रखंड अध्यक्ष राजप्रेम यादव एवं रंजीत पासवान, मुखिया राजेश दास, राजद नेता मंजू यादव, पूर्व मुखिया अनीता देवी ,पैक्स अध्यक्ष गोप जी ,सूर्यदेव यादव एवं अवधेश यादव ,वरिष्ठ राजद नेता मंगेशकर यादव, जिला पार्षद अजीत मिस्त्री, उमेश कुमार यादवे़दू,सुदर्शन प्रसाद समेत सैकड़ो गणमान्य लोग।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment