रेत का अवैध परिवहन करते टाटा 407 वाहन जब्त

0 621

सीधी, 12 जून 2025

जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के कुशल निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोपदबनास के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई की गई।

प्रभारी अधिकारी (खनिज शाखा), सीधी ने बताया कि प्राप्त शिकायत की पुष्टि हेतु ग्राम पड़री में गुरुवार, 12 जून को सुबह 4:30 बजे संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में प्रभारी अधिकारी (खनिज शाखा) एवं नायब तहसीलदार गोपदबनास शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पड़खुरी, तहसील गोपदबनास में एक बिना नंबर का टाटा 407 वाहन, जो ग्राम पड़री की ओर से रेत लोड कर आ रहा था, संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन चालक शिवम यादव पिता शिवबालक यादव, निवासी गांधीग्राम, तहसील गोपदबनास, जिला सीधी से रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

इस पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए, बिना नंबर का वाहन जब्त किया गया एवं उसे थाना कोतवाली परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही अवैध रेत परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इस कार्रवाई में शिवशंकर सिंह, तेजबहादुर सिंह, नंदीलाल रावत, अनिल पाठक एवं शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment