कन्या छात्रावासो में निवासरत बालिकाओं का प्रतिमाह कराये स्वास्थ्य परीक्षणः-कलेक्टर
छात्रावासो मे छात्राओ के लिए मोबाईल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित
सिंगरौली 6 जून 2025

कन्या छात्रावासो में निवासरत बालिकाओं का प्रति माह अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। तथा छात्रावास के बाउन्ड्रीवाल के अंदर पुरूषो का प्रवेश वर्जित रहे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वार्डन अधीक्षिका सह प्राचार्य एवं सहायक वार्डन की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजन में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा दिया गया।
उपस्थित वार्डन अधीक्षिकाओं से कन्या छात्रावासो के वास्तु स्थिति की जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कन्या छात्रावासो में सिर्फ महिला अधीक्षिका या सहायक अधीक्षिका ही रहेगी। उनके परिवार के पुरूष नही रहेगे तथा चौकीदार भी छात्रावास कक्ष के बाहर रहेगा। तथा इस आशय के भी निर्देश दिए गए कि यदि बच्चिया अपने घर जाना चाहती है तो उनके माता या पिता के साथ ही घर जाने की अनुमति दी जायें, उन्हे अकेले घर जाने की अनुमति नही दी जायेगी। छात्रावास में दिया जाने वाला भोजन प्रति दिन मीनू के अनुसार ही दिया जायें।कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि छात्रावास में रहने वाली बच्चियो के साथ अधीक्षिका अपने घर जैसा व्यावहार करे। यह भी निर्देश दिया गया कि छात्रावास में शत प्रतिशत नामांकन किया जाये। परिसर की नियमित साफ सफाई कराये। तथा कार्यालयीन पंजी का नियमित संधारण करे।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि छात्रावास में मोबाईल फोन का उपयोग वर्जित रहे समय समय पर अधीक्षिक इस पर निगरानी रखे। कोई भी बच्ची पढ़ाई से छूटे नही रात्रि के दौरान अनिवार्य रूप से महिला वार्डन या सहायक वार्डन छात्रावास में उपस्थित रहेगी। कार्यशाला के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला सहित अधीक्षिका सह प्राचार्य उतकृष्ट बालक बालिका छात्रावास बैढ़न, प्राचार्य माडल बालिका छात्रावास बैढ़न, वार्डनर कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय बैढ़न, देवसर तथा चितरंगी, वार्डनर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास उपस्थित रहे।