बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव कार्य को दृष्टिगत रखते हुये जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

0 604

सिंगरौली 6 जून 2025

जिले में बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव कार्य को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूप का गठन कर अधीक्षक भू अभिलेख सुवेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी तैनात किया गया। कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट कार्यालय के कंक्ष क्रमांक 25 से संचालित होगा। साथ कंट्रोल रूम में 24 घण्टे संचालित रहेगा। कलेक्टर के द्वारा तीन पालियो में कर्मचारियो की तैनाती भी की गई जिसके तहत प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री प्रेमलाल चर्मकार सहायक वर्ग 3 कार्यालय कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, राधिका शाह कम्प्यूटर ऑपरेटरजिला आपदा एवं नियंत्रण कक्ष सिंगरौल, विजय प्रजापति ऑपरेटरजिला आपदा एवं नियंत्रण कक्ष सिंगरौली ड्यटी लगाई गई है।
द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजू चिचलवार सहायक वर्ग 3 सहकारिता विभाग .सदाबृज पनिका पीसीओ जनपद पंचायत बैढ़न तथा गणेश कुमार केवट कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला आपदा एवं नियंत्रण कक्ष सिंगरौली को तैनात किया गया। तथा तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 7 बजे तकनीलकमल गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, मनोज कुमार बंशल कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला आपदा एवं नियंत्रण कक्ष, जगबहादुर बैस कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला आपदा एवं नियंत्रण कक्ष को तैनात किया गया।
कलेक्टर द्वारा उपरोक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) अवकाश के दिनों में भी अनवरत चालू रहेगा जिसमें नियम समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे तथा नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) में आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपने नोडल अधिकारी को सूचित करेंग।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment