बावड़ी उत्सव और पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में श्री श्री 108 श्री भगत गिरी बच्चुमहाराज ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास शाहपुरा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम एवं पर्यावरण दिवस कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमे भगत गिरीश्री श्री बच्चू जी महाराज, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, राकेशपरस्ते जी मंडल अध्यक्ष मानिकपुर हिरेन मरावी जी प्रशांत सिंह लोधी प्रोजेक्ट एसोसिएट asa ngo, विंध्यवासिनी प्रोड्यूसर कंपनी ceo मेडम सुप्रिया राय शहडोल से की उपस्थिति में जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान जी के मार्गदर्शन में एवं विकास खंड समन्वयक डॉ नीलेशवरी वैश्य द्वारा पाताल धारा आश्रम में पाताल कुंड में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम अयोजित किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथमपवित्र कुंड का पूजन किया गया अतिथियों का तिलक लगाकर श्रीफल और पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, भगत गिरीश्री श्री बच्चू जी महाराज सभी संतो के साथ अशोक के पौधों का रोपण किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई साथ ही जिला अध्यक्ष राकेश जी द्वारा सभी अवसरों परस्मृति स्वरूप पौधा रोपण कर जंगल को बचाने, पौधारोपण करने के लिए सभी से कहा गया वही मंडल अध्यक्ष द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए आयोजनके लिए बधाई दी गई साथ ही हर व्यक्ति को पौधा रोपण करना ही ऐसा संकल्प दिलाया गया ग्राम पंचायत सरपंच मेडम गुड्डी बाई धुर्वे द्वारा ग्राम खितौला की रामायण मंडली द्वारा जल संरक्षण और पौधारोपण हेतु भजन गा कर सभी को भाव विभोर कर दिया गया, अतिथियों द्वारा आम और बिही के पौधों का रोपण कर शपथ दिलाया गया इसके उपरांत प्राचीन पाताल कुंड के आसपास मालवा हटाकर श्रमदान किया गया शाम को फूलों की रंगोली बनाकर दीपो से सजाया गया अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बावड़ी को जगमगाया गया फिर सभी ग्राम वासियों सहित अतिथियों ने गक्कड़ भरता, खिचड़ी का समरसता भोजन किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी रहे सरपंच गुड्डी बाई धुर्वे, सचिव जय सिंह मरावी,रोजगार सहायक, मेट अमित कुमार नवांकुर संस्था से शंभु प्रसाद विश्वकर्मा, डूमारी चक्रवर्ती, मेंटर पूजा साहू, प्रस्फुटन समिति सदस्य कमलेश धुर्वे,cmcldp छात्र का अच्छा सहयोग रहा, सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम,