जेपी के छात्र आंदोलन को पचास वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम वर्ष के रूप में मनाया गया

0 624


पटना। विद्यापति भवन के सभागार में जेपी के छात्र आंदोलन को पचास वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम वर्ष के रूप में मनाया गया , इस अवसर पर जेपी सेनानी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, यहां बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन जेपी सेनानी व जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वहीं पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह , वहीं महान समाजवादी नेता जेपी सेनानी कमलेश चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया, इस अवसर पर जेपी सेनानी व जदयू के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक महान समाजवादी नेता, प्रखर वक्ता, वहीं छात्र आंदोलन के पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में उनका नेतृत्व किया था , वें एक महान पुरुष थे, जिन्होंने पुरे देश में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाईं लड़ी, और उस समय की इंदिरा गांधी की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया, और देश में एक नई व्यवस्था की शुरुआत हुई, वहीं छात्र छात्राऔ को शिक्षित कराकर विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया था, आज वर्तमान समय में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, डॉ, राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर, वहीं सत्य व अहिंसा के पुजारी हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करते हुए एक सुंदर बिहार व देश का भविष्य गढ़ रहे हैं वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा पटेल ने की जवकी मौके पर क ई गन्यमान लोग मौजूद थे,
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment