बकरीद के मद्देनजर डिंडौरी में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

0 648

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला ने की।

बैठक में नगर परिषद डिंडौरी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री शुक्ला ने उपस्थित सदस्यों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए और सभी वर्गों से आपसी समन्वय व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन या पुलिस से संपर्क करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment