ब्यौहारी में बस-ट्रक हादसे में शिवानी उपाध्याय का हाथ कटा, सामुदायिक अस्पताल में त्वरित इलाज जारी

0 849

ब्यौहारी में बस-ट्रक हादसे में शिवानी उपाध्याय का हाथ कटा, सामुदायिक अस्पताल में त्वरित इलाज जारी

ब्यौहारी (मनीन्दगढ़, छत्तीसगढ़): तुलसीदास उपाध्याय जो पूजा-पाठ का कार्य करते हैं, उनके परिवार के साथ एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। तुलसीदास उपाध्याय की पत्नी मनीषा उपाध्याय, बेटी शिवानी उपाध्याय (22 वर्ष), पुत्र शिवम उपाध्याय (16 वर्ष), और ऋद्धी उपाध्याय (5 वर्ष) को मनीन्दगढ़ स्टेशन से पक्षीराज बस द्वारा मध्यप्रदेश के सीधी जिले के ग्राम पटपरा में उनके ससुराल भेजा जा रहा था।

बस (क्रमांक MP18P1557) जब ब्यौहारी क्षेत्र के गूरा घाटी हनुमान मंदिर के पास पास घाटी में चढ़ रही थी, तो सामने से तेज गति से आ रहा हाइबा ट्रक (क्रमांक MP18H5046) सटाकर निकला। इस हादसे में शिवानी उपाध्याय का दायां हाथ कट कर अलग हो गया जबकि ऋद्धी उपाध्याय के माथे पर चोट लग गई, जिससे सूजन और कटे होने के निशान दिखाई दे रहे हैं।

घायलों को सूचना मिलने पर थाना ब्यौहारी के प्रधान आरक्षक सुखेन्द्र त्रिपाठी की तत्परता से प्राइवेट वाहन द्वारा सामुदायिक अस्पताल ब्यौहारी में तुरंत पहुंचाया गया। यहां डॉ. राघवेन्द्र सिंह एवं डॉ. रामकृष्ण पाण्डेय ने त्वरित और आवश्यक इलाज किया। कटे हुए हाथ को आइस बॉक्स में सुरक्षित कर 02:28 बजे रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया, जहां नेरो एवं आर्थो सर्जन से मार्गदर्शन लेते हुए ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।

इलाज में सहयोग देने वाले स्टाफ में स्टाफ नर्स देवकी, नीता श्रीवास्तव, सुभद्रा कुशवाहा, वार्ड बॉय सुमन्त, सर्वेश विश्वकर्मा, संदीप एवं नीलम शामिल रहे।

तुलसीदास उपाध्याय मूलतः मध्यप्रदेश के बघऊ (चोरहट, जिला सीधी) के निवासी हैं। समाजसेवी जनों से आग्रह है कि वे यथासंभव इस परिवार की सहायता करें ताकि शीघ्रतम समय में शिवानी का सफल ऑपरेशन हो सके।

सूचना:

इस गंभीर घटना के बाद परिवार और चिकित्सकीय टीम लगातार प्रयासरत हैं। हम सभी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment