थाना माड़ा पुलिरा द्वारा धोखाधड़ी करने वाले 02 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री अतिरिक्त पु.अधी. सिंगरौली अभिषेक रंजन के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिंगरौली के. के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना माड़ा में पंजीबद्ध धोखाधड़ी अपराध के आरोपी 01- बिट्टू सिंह तोमर पिता प्रीतम सिंह तोमर उम्र 40 वर्ष पता 100 तीफपुर चुखेड़ी चॉदपुर थाना चॉदपुर जिला बिजनौर (उ.प्र.) एवं 02- जितेन्द्र सिंह राजपुत पिता जगत सिंह राजपुत उम्र 30 वर्ष पता 16 रमपुरा थाना जय सिंह नगर जिला सागर (म.प्र.) जो दोनों आरोपी अपराध कायमी दिनांक से फरार चल रहे थे जिन्हे दिनांक 03-04.06.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी :-01- बिट्टू सिंह तोगर पिता प्रीतम सिंह तोमर उम्र 40 वर्ष पता 100 तीफपुर चुखेड़ी चॉदपुर थाना चोंदपुर जिला बिजनौर (उ.प्र.)।
02- जितेन्द्र सिंह राजपुत पिता जगत सिंह राजपुत उम्र 30 वर्ष पता 16 रमपुरा थाना जय सिंह नगर जिला सागर (ग.प्र.) ।
घटना का सक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 25.05.2025 को फरियादी नरेन्द्र दयाल पिता स्व. शम्भूदयाल सिंह उम्र 55 वर्ष हाल पता प्रोजेक्ट डायरेक्टर APEX स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड इन्दौर म.प्र. के द्वारा थाना में लिखित सूचना दिया गया कि मेरी कंपनी का काम महान एनर्जन लिमिटेड बंधौरा अडानी कंपनी में टाउनशिप बनाने का काम जो मेरे देख रेख में अगस्त 2024 से चल रहा है मेरे साथ अन्य कर्मचारियों के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर बिटटू सिंह तोमर भी काम कर रहा है मेरे कंपनी में जो टाउनशिप बनाने के लिये सामान सीमेन्ट 1700 बोरी कीमती 4,67,500 रूपये, रेता दो गाड़ी 90000 रूपये, फ्लाईएस ब्रीक्स 57 गाड़ी कुल रूपये 6,44,100 रूपये, स्ट्क्चरल स्टील एवं एमएस स्क्वायर पाईप 201000, बाइन्डिंग वायर 2,28,000 रूपये, एम एस एंगल 1,00500 रूपये, डीजल 5,58,000 रूपये, कील 1,10000 रूपये एवं अन्य सामान कुल कीमती करीबन 23,99,100 रूपये का जो सामान बाहर से मंगाकर टाउनशिप के निर्माण के लिये आता था जिसकी जबाबदारी बिटटू सिंह तोमर की थी जो सामान रिसीव करने एवं पावती देने तथा सामान के उपयोग एवं रखरखाव की थी करीबन दिसम्बर वर्ष 2024 से बिटटू सिंह तोमर MEL GATE ENTRY PROJECT CONTRACTOR INWARD अडानी कंपनी की फर्जी शील बना कर जो सामान कंपनी में आना था कंपनी मे न लाकर अमानत में खयानत करते हुए छल पूर्वक धोखाधड़ी करके अन्यत्र कहीं बेच देता था तथा कंपनी की शील एवं कंपनी के दस्तावेज लगाकर लगाकर सामान लाने वाली पार्टियों को रिसीवींग कंपनी के स्टोर किपर जितेन्द्र सिंह राजपूत के ऊपर दबाव बनाकर सामान लाने वाली पार्टियो को रिसीवींग दिलवाता था तथा MEL GATE ENTRY PROJECT CONTRACTOR INWARD अडानी कंपनी की फर्जी शील जो बिटटू सिंह तोमर बनाकर रखा था उसे लगाकर आने वाले सामान के चालान में फर्जी शील लगाकर स्टोर कीपर के माध्यम से कंपनी के रिकार्ड में इन्ट्री करवा देता था तथा बिटटू सिंह तोमर एवं जितेन्द्र सिंह राजपूत दोनो मिलकर कंपनी के साथ कूटरचित शील एवं दस्तावेज तैयार कर अमानत में खयानत करते हुए छल पूर्वक धोखाधड़ी किये हैं। रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।
उल्लेखनिय भूमिका :-
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, सउनि अजीत सिंह, आर. 116 मनोज रावत, आर. 363 अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।