कोरोना की देश में खौफनाक वापसी, लगातार बढ़ रहे मामले

0 504

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

कोरोना के कहर को पूरी दुनिया अभी तक भूल ही नहीं पाई है, कोरोना का नाम सुनते ही खौफनाक मंजर आंखों के सामने चक्कर काटने लगता है । जिन लोगों ने उस महामारी का सामना किया, उन दिनों को जिया और तड़पती सांसों के साथ संघर्ष किया कभी भी किसी भी हालात में फिर से वही भयावह मंजर देखना जरा भी पसंद नहीं करेंगे। लेकिन यह सच है कि देश में कोरोना का पैर पसारना फिर से शुरू हो गया है। देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही चले जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3961 हो गए हैं। इस साल संक्रमण की वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 32 हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या में 203 की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान चार लोगों को कोरोना ने मौत के मुंह में धकेल दिया है।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि कोरोना से बचाव हेतु हम उन सभी नियमों का पालन करना अभी से शुरू कर दें जो कोरोना काल में किये गये थे। हालांकि निश्चित रूप से सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आने वाले कुछ दिनों में कोरोना से बचाव एवं सजग रहने हेतु निर्देश जारी कर सकती है। आप सभी को आगाह किया जाता है कि अभी से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment