Breaking News

मझौली के अकौना गांव में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, SDM से ग्रामीणों ने की शिकायत,,

0 797

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट 

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना गांव में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम मझौली रामेश्वर त्रिपाठी और तहसीलदार मड़वास को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत चौहानन टोला के सरपंच गंगा शरण तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित लगभग एक एकड़ शासकीय भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध कब्जा कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि पर पहले कुछ आदिवासी परिवार निवास करते थे, जिन्हें वहां से हटाया गया था। वर्तमान में यह भूमि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित है और वहां एक सार्वजनिक शौचालय भी स्थित है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार मड़वास द्वारा 7 अक्टूबर 2024 को पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी, बावजूद इसके सरपंच द्वारा सात-आठ मजदूरों को लगाकर पिछले तीन दिनों से लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

शिकायतकर्ता मणिराज जायसवाल का कहना है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई, तो अन्य गांवों में भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले बढ़ सकते हैं।

इस संबंध में जब एसडीएम मझौली रामेश्वर त्रिपाठी से मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निर्माण कार्य की जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टे के बाद किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जांच टीम भेजकर उचित कार्यवाही की बात कही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment