अमिलिया में एक गरीब परिवार का घर जलकर खाक, फायर ब्रिगेड अब भी नदारद,

0 343

सीधी जिले के जनपद सिहावल क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमिलिया में हनुमान मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक आग लग गई। यह घर गौरीशंकर रावत का था, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सौभाग्यवश किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार के पास अब रहने तक को कुछ नहीं बचा।

गर्मी के मौसम में सिहावल और अमिलिया जैसे बड़े क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। किसानों की फसलें, घर और पशु इस संकट का शिकार बनते हैं। इसके बावजूद यहां के जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सिर्फ कागज़ी बैठकें होती हैं, जिनका जमीन पर कोई असर नहीं दिखता। बेघर हुए आदिवासी गरीब परिवार गौरी शंकर स्थानीय प्रशासन से मदत की गुहार लगाई है 

जनता मांग कर रही है कि अब सिर्फ घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से हालात सुधारे जाएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment