फरार अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: सीधी पुलिस की विशेष मुहिम में 31 आरोपी गिरफ्तार

0 421

सीधी से विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट,,

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

दिनांक 30-31 मई 2025 की दरम्यानी रात को समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में एक साथ जिले में व्यापक स्तर पर साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें कुल 31 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों पर हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी आदि जैसे संगीन अपराधों के मामले न्यायालय में विचाराधीन थे, जिनमें से 06 स्थाई वारंट और 25 गिरफ्तारी वारंट की तामील कर संबंधित आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

 

थाना वार कार्रवाई इस प्रकार रही:,,

 

थाना कोतवाली: 01 स्थाई वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना जमोड़ी: 03 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना चुरहट: 01 स्थाई वारंट, 04 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना रामपुर नैकिन: 01 स्थाई वारंट, 03 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना कमर्जी: 02 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना अमिलिया: 01 स्थाई वारंट, 05 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना बहरी: 01 स्थाई वारंट, 03 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना कुसमी: 01 स्थाई वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना सेमरिया: 01 गिरफ्तारी वारंट,

 

थाना भुइमाड़: 02 गिरफ्तारी वारंट,

 

इसके अतिरिक्त, गश्त के दौरान 14 गुंडा बदमाश एवं 14 निगरानी बदमाशों की गहन जांच की गई। इन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment