देशी शराब दुकान हटाने का आदेश हुआ पारित

0 377


बीना /सोनभद्र : बीना पुलिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घरसड़ी मे वर्षो से संचालित देशी शराब के दुकान को अन्यत्र स्थापित करने हेतु अबाकारी विभाग के अधिकारियो ने दिए आदेश।
जानकारी के अनुसार आईजीआरएस पोर्टल पर रोहित कुमार पुत्र प्रकाश भारती ने शिकायत किया था कि कोहरौल के नाम पर आवंटित दुकान वर्षो से घरसड़ी मे संचालित किया जा रहा है। जिसके निस्तारण में आबकारी विभाग के अधिकारी द्वारा जॉच के बाद आदेशित किया गया कि दुकान तीन कार्य दिवस के अन्दर नियमानुसार हाइवे से 220 मीटर अन्दर स्थानान्तरित किया जाए। अन्यथा के स्थित मे किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment