पीएम स्वनिधि योजना के सहयोग अपने पैरों में खड़ी हुई राजकुमारी

0 339

सफलता की कहानी

महिला सशक्तिकरण पर विशेष

 

सीधी 27 मई 2025  

सीधी नगर के वार्ड क्रमांक एक की श्रीमती राजकुमारी जायसवाल की पहचान एक सफल व्यवसायी के रूप में स्थापित है। वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई हैं।

राजकुमारी बताती हैं कि आज तो मेरा व्यवसाय ठीक चल रहा है लेकिन कोरोना काल के दौरान मेरे पति जो ऑटो रिक्शा चला कर जीवन यापन का काम करते थे कोविड में चारों तरफ बंद के कारण घर का चलना बहुत मुश्किल हो गया।

राजकुमारी बताती है कि इस संकट के समय में उन्हें शासन के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में पता चला जिसके बाद नगर पालिका सीधी के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना में पंजीयन करा कर शुरुआत में सर्वप्रथम सिलाई कार्य हेतु 10 हजार रुपये का ब्याजमुक्त लोन लिया।

उसे समय से वापस करने के बाद 20 हजार और इसे वापस करने के बाद आज 50 हजार रुपये का लोन चल रहा है। इस लोन के माध्यम से उन्होंने स्वयं की सिलाई की मशीन लेकर पीको फॉल, अस्तर, पेटिकोट सिलाई के साथ साड़ी इत्यादि बेचने का भी काम अपने दुकान में कर रही हैं।

शासन की इस योजना से उन्हें बहुत लाभ हुआ है और आज उनका व्यवसाय ठीक से चल रहा है।

राजकुमारी बताती हैं कि इसके साथ ही उन्हें शासन की अन्य योजनाओं खाद्यान्न, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिला है।

इस प्रकार की योजनाएं हम जैसे गरीबों के लिए बहुत ही मददगार है। इस योजना के लिए वह प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment