जमीनी विवाद में सिर फोड़ा,मामला हुआ दर्ज, तहसील सिहावल कोर्ट से स्थगन आदेश के बावजूद नया निर्माण को लेकर हुआ विवाद
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत सबैचा निवासी कैलाश बहेलिया पिता हरिप्रसाद बहेलिया उम्र 60 वर्ष के साथ जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के साथ जमकर खूनी संघर्ष हुआ बताया जाता है कि कैलाश बहेलिया एवं भोले शंकर बहेलिया का जमीनी विवाद 2015 से जबलपुर हाईकोर्ट में इनका प्रकरण विचाराधीन है उसी जमीन में नवीन निर्माण कार्य चालू किया गया था उसी जमीन पर तहसील सिहावल कोर्ट से स्थगन आदेश भी जारी हुआ था ।
सिहावल चौकी पुलिस के द्वारा मौके स्थल पर जाकर स्थगन आदेश का पालन भी करवाया गया था।परन्तु दूसरा पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ था कल दिनांक 24.05.2025 को दोपहर करीब 12.35 बजे दोनो पक्षों में जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और मारपीट चालू हो गई जिसमें कैलाश बहेलिया के सर पर मारपीट से सर पर गंभीर चोट आई है वहीं सिहावल पुलिस द्वारा धारा 296, 115(2), 351(3),3(5) बीएनएस 2023 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए इस मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है
