सिहावल: स्वास्थ्य विभाग में हुई प्रशासनिक सर्जरी अब नए बीएमओ होंगे डॉक्टर राम भूषण पटेल

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सिहावल: सीधी/ मध्य प्रदेश
प्रशासकीय कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल का प्रभार बदला गया |डॉ. रामभूषण पटेल चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया जिला सीधी को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल के बीएमओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई | अब सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभार आगामी आदेश तक संभालेंगे डॉक्टर राम भूषण पटेल, इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल के प्रभारी बीएमओ डॉक्टर संजय पटेल
थे | कर्मचारियों के भारी अकाल और डॉक्टर की समस्याओं से जूझते मध्यप्रदेश सरकार का आभार! जो प्रशासनिक सिस्टम को प्रभार पर प्रभार देकर चला रही सरकार |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)